फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कराने के बाद भी चल रहे 34 विद्यालयों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिना मान्यता व मानक विहीन संचालित हो रहे विद्यालयों पर कार्रवाई का निर्देश शासन ने शिक्षण सत्र की शुरूआत में ही दिया था। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने जिले में पदभार संभालने के बाद ही बीएसए को कार्रवाई का निर्देश भी जारी कर दिया। काफी संख्या में विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे थे। जिन्हें बंद कराने निर्देश दिया गया। इसके बाद भी खुले पाये जाने पर गुरुवार को बीएसए ने 34 विद्यालयों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाने की कार्रवाई किया।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों की आख्या के आधार पर कुल 34 विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही इन विद्यालयों को यह चेतावनी भी दी गई है कि पुन: संचालित होते पाये जाने पर अब प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यलायों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है उनमें मेंहनगर क्षेत्र का हरिशंकर उमावि, सरदारगंज, नूर मोहम्मद जनता उमावि पटना, रानी की सराय का पुनवासी इंका बेहटा, भगत सिंह स्मारक स्कूल अनंतपुर, लिटिल फ्लावर प्ले स्कूल नंदनगर नसीरपुर खलसा, एसआरके पब्लिक स्कूल बेहटा, प्रभात शिक्षण संस्थान गंधुवई, एमएस पब्लिक स्कूल निजामाबाद, हैप्पी कान्वेंट स्कूल रानी की सराय, गंगा प्रसाद हॉयर सेकेंड्री स्कूल सेठवल, सरस्वती बाल विद्या मंदिर रानीपुर, एसजेएन पब्लिक स्कूल मिल्कीपट्टी, राम मनोहर लोहिया प्रावि चकबहोरू, राज पब्लिक स्कूल, चक खैरूल्लाह, ज्योति शिक्षण संस्थान, रानी की सराय शामिल है। इसके अलावा अजमतगढ़ बलाक के जेडी पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, डिघवनिया, विद्या पब्लिक स्कूल, जेएस पब्लिक स्कूल जटांव मालटारी, किड्स किंगडम पब्लिक स्कूल, भरौली, लाइफ लाईन पब्लिक स्कूल, बनकटिय, सम्राट कान्वेन्ट स्कूल, कांखभार, बाबा भैरोनाथ इंका, दाम महुला, स्वामी विवेकानंद सरस्वती ज्ञान मन्दिर, महुला, सेंट जोंस कान्वेन्ट स्कूल, सुखपुर, खालिसपुर पब्लिक स्कूल, खालिसपुर, मदरसा स्लाहुल मुस्लेमीन, चांदपार, अलअहद मदरसा इस्लामियां निस्वां, खालिसपुर, एम्बिशन पब्लिक स्कूल, लाटघाट, नेशनल चाइल्ड केयर पब्लिक स्कूल, लाटघाट, फैजान मदरसा मुनिरूल उलूम रजा नगर, जीयनपुर, राजीव गांधी मॉडल स्कूल (आवासीय) जमीन नरहन, जेआरपी कान्वेन्ट स्कूल, रजादेपुर, व लालगंज का आरम्भ प्रभु लेखराज स्मार्ट स्कूल, रामजानकी मन्दिर ट्रस्ट, माधोपुर धरांग पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें