फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य प्रयोगशाला में लिए 33 सैंपल, पांच हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग की ओर से पिछले माह अभियान चलाया गया था। जिसमें कुल 33 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जांच में पांच नमूने फेल पाए गए। उक्त लोगों को नोटिस जारी की गई है। वहीं उनके विरूद्घ संबंधित न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया जारी है। उक्त दुकानदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. दीनानाथ यादव ने बताया कि तहसील सदर से दिल खुशपाल चटनी पान मसाला गोपाल ब्राण्ड असुरक्षित, नपा आजमगढ़ से पाव रोटी मिथ्याछाप, नपा आजमगढ़ से जीरा बटर मिथ्याछाप, नपा. आजमगढ़ से मैदा अधोमानक, लालगंज से मिश्रित दूध अधोमानक, सगड़ी से मिठी सुपारी (उंगल गोल्ड ब्राण्ड) मिथ्याछाप, लालगंज से वेज मोटी सेवईं मिथ्याछाप, नपा मुबारकपुर से सुजी रस्क (न्यू प्रिमीयम गीतांजली ब्राण्ड) मिथ्याछाप, सगड़ी से होमोजेनिज्ड टोन्ड मिल्क (अमूल) में नियमों का उल्लंघन व सदर से भैंस का दूध असुरक्षित पाया गया। वहीं नपा आजमगढ़ गुड निकुल मिथ्याछाप, सगड़ी से मिश्रित दूध अधोमानक, सदर से भैंस का दूध अधोमानक, फूलपुर से मिश्रित दूध अधोमानक व गाय दूध अधोमानक, सगड़ी से मिश्रित दूध अधोमानक, सदर से मिश्रित दूध अधोमानक, बूढ़नपुर से मिश्रित दूध अधोमानक, सदर से मिश्रित दूध अधोमानक व मेंहनगर से ब्लेंडेड एडिबल वेजिटेबल आयल मिथ्याछाप मिला है। वहीं सदर से सोयाबीन साबूत मिथ्याछाप, लालगंज से प्रिमीयम कैश गोल्ड फ्लेवर पान मसाला असुरक्षित, फूलपुर से सरसो का तेल मिथ्याछाप, निजामाबाद से एडिबल वेजिटेबल आयल अधोमानक, नपा आजमगढ़ से घी मिथ्याछाप, फूलपुर से नमकीन मिथ्याछाप, नपा मुबारकपुर से क्रीम रोल मिथ्याछाप, नपा आजमगढ़ से कोकोनट लड्डु मिथ्याछाप, मेंहनगर से नमकीन असुरक्षित व नपा आजमगढ़ से मावा कोकोनट मिथ्याछाप, मेंहनगर से बर्फी मे वाह्या पदार्थ व सगड़ी से आलमण्ड (न्यूटीसल ब्राण्ड) मिथ्याछाप तथा मेंहनगर के यहां से नमकीन असुरक्षित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें