फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनआकांक्षाओं को पूरा करने का होगा 2019 का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महासंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को वार्ता की। जनपद की दोनों लोकसभा के सभी 32 मंडलों में महासंवाद कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के चारों मंडलों का महासंवाद कार्यक्रम मिशन कम्पाउंड हरिवंशपुर में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद सकल दीप राजभर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का जवाब दिया। जनसंवाद में पीएम ने कहा कि आज भारत नए भारत, मजबूत भारत के रूप में खड़ा है। हमारे बूथ अध्यक्ष हमारे नायक हैं। यदि आप ने बूथ जीत लिया और बूथ के लोगों का दिल जीत लिया तो संकल्प से सिद्धि तक का हमारा लक्ष्य आसान हो जाएगा। आने वाले दो महीने पूरे विश्व की नजर भारत पर रहेगी। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता की बात सीधे हम तक पहुंचेंगे। देश के लोगों के सुझावों को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल करेंगे। दो मार्च को पूरे देश की सभी विधानसभा में एक साथ विजय संकल्प रैली का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से सफल बनाएं। इस बात की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि कौन कितने ज्यादा युवाओं, महिलाओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ता है। आगे दो महीने में लोकतंत्र का महोत्सव है। हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर लोगों के पास जाएगी। 2019 से आगे का समय जन आकांक्षाओं को पूरा करने का समय होगा। 2014 से 2019 का समय देश की आवश्यकताओं की पूर्ति का काल था। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने आजमगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम अपने अपने मंडलों में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया। डा.अशोक सिंह, पंकज सिंह कौशिक, दीपनारायण मिश्रा, सूर्यमणि सिंह, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, विनय प्रकाश गुप्त, सचिदानंद सिंह, अशोक सोनकर, धन्नजय राय, आशुतोष पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुक्खू राम भारती, ऋषिकेश शुक्ला, मधुबाला अस्थाना, विभा बरनवाल, बबिता जसरासरिया, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा आदि थे।
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महासंवाद कार्यक्रम गुरुवार को निजामाबाद मंडल में मोहनाठ स्थित एचएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महासंवाद के जरिए जोश भर दिया। मंडल अध्यक्ष डा. शैलेंद्र यादव ने सकारात्मक स्तर से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। सांसद नीलम सोनकर और क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हुए उससे मंडल कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने इस जोश को लोकसभा चुनाव में बनाए रखते हुए अपनी रणनीति तैयार करें। संतोष गौड़, विश्वास यादव, राजेश गिरी, विजय प्रकाश प्रजापति, श्रवण शर्मा, चंद्रेश गुप्ता, रामकवल तिवारी लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे। लालगंज में भी महासंवाद हुआ। रामासाव, अशोक कुमार सिंह, कमलेश सिंह, जयदीप श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, विजय बहादुर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें