फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में कोटे की दुकान निलंबित, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच के बाद अनियमितता मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने गांव कंझारी की दुकान को निलंबित कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक मेंहनगर की ओर से कोटेदार राजेंद्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तहसील के ग्राम कंझारी के ग्रामीणों ने गत मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर डीएम से शिकायत की थी कि गांव के कोटेदार की ओर से मनमानी, घटतौली, कालाबाजारी की जा रही है। कार्डधारकों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा और एडीओ पंचायत मेंहनगर को जांच के लिए गांव में भेजा था। दोनों अधिकारियों ने जांच में मामला सही पाया। कोटेदार के वितरण रजिस्टर और स्टॉक से मिलान करने पर 13.49 क्विंटल चावल और 15.96 क्विंटल गेहूं स्टॉक से ज्यादा पाया गया। जनवरी माह के वितरण में गड़बड़ी पाई गई। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने राजेंद्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव की दुकान को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी पूर्ति निरीक्षक मेंहनगर मिथिलेश कुमार सिंह ने मेंहनगर थाने में कोटेदार के खिलाफ बुधवार को राष्ट्रीय क्षति अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें