आजमगढ़। हिन्दी के विद्वान एवं रचनाकार आचार्य चन्द्रबलि पांडेय की सठियांव चौराहे पर आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर अखिल भारत वर्र्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि आचार्य चन्द्रबलि पांडेय आजमगढ़ के साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट रचनाकार थे। उनका जन्म सठियांव के नसीरूद्दीनपुर (चन्द्रबलीपुर) गांव में 24 अप्रैल 1904 में हुआ था। आचार्य की जयंती पर 2006 में केंद्र सरकार द्वारा डाक टिकट जारी कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया गया था। उस समय भी महासभा द्वारा इनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई थी। आज तक इसे उपेक्षित रखा गया। आचार्य की जयंती 24 अप्रैल को पूर्व सठियांव चौराहे पर आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई जाए। रणविजय, राहुल उपाध्याय, राजेश कुमार, महंत गिरजाशंकर तिवारी, सतीश पांडेय, विपुल, आशुतोष, राकेश, केशव, एसपी, शिवगोविन्द, सौरभ उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।