फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान के साथ पूजी गई मां लक्ष्मी, गजानन को लगा भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरे जनपद में रोशनी का पर्व दीपावली बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही खुशियों के दीप इस प्रकार जले कि पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। आतिशबाजी से देर रात तक आसमान जगमगाता रहा। इस दौरान घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह स्थापित पूजा पंडलों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। रोशनी के पर्व दीपावली पर सुबह से ही घर-घर में तैयारी शुरू हो गई थी। रंगोली बनाने में महिलाएं व युवतियां जुटी हुई थी। साफ-सफाई का कार्य तो एक दिन पूर्व हीं लगभग सभी घरों व प्रतिष्ठानों में पूरा हो गया था। दुकानों के साथ ही घरों के मुख्य द्वारा को फूलों से सजाया गया था। डीएवी पीजी कालेज मैदान पर लगे पटाखा बाजार में दिन भर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। सूर्यास्त होते ही घर-घर लक्ष्मी-गणेश की पूजा का दौर शुरू हो गया। घंटा-घडिय़ाल की आवाज से पूरा वातावरण ही भक्तिमय हो उठा। घरों पर विधि विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना के बाद दीपों से घरों को सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा था। इस बार चाइनीज झालरों की बजाए देशी झालर ज्यादा नजर आए। आकर्षक झालरों व दीयों की रोशनी अद्भुत छटा बिखेर रही थी। सूर्यास्त के बाद से पूरा शहर झिलमिल झालरों व दीयो की रोशनी से जगमग रहा। घरो के साथ ही दुकानों व प्रतिष्ठानों पर भी विधि विधान के साथ लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। व्यापारियों ने दूकानों को फूल मालाओं से सजाया हुआ था। मां लक्ष्मी की पूजा करने के पश्चात एक दूसरे को उपहार स्वरूप मिठाईयां बांटी गई। पूजन के पश्चात शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर देर रात तक चलता रहा। सर्वोच्च न्यायालय ने शाम आठ से दस बजे के बीच पटाखा छोडने की अनुमति भले ही दी थी, लेकिन कोर्ट के इस आदेश का अनुपालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन


घरों पर हुई आकर्षक सजावट कर रही थी चकाचौध
आजमगढ़। रोशनी के पर्व दीपावली पर घर-घर हुई आकर्षक सजावट लोगों को चकाचौध कर रही थी। जिस तरफ भी नजर दौड़ाए उधर ही आकर्षक सजावट की झलक नजर आ रही थी। इस बार चाइनीज झालरों की अपेक्षा देशी झालरों की भरमार नजर आई। घरों के साथ ही दुकानों पर भी रोशनी के पर्व पर आकर्षक सजावट की गई थी। फूलों के झुमर के साथ ही आकर्षक लाइटिंग लोगों का मन मोह रही थी। वहीं जगह-जगह स्थापित पूजा पंडाल पर हुई सजावट भी लोगों के आकर्षक का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें