फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण हो रहा कोचिंग संस्थानों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। कस्बा समेंत आस पास के इलाकों में एक दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों का संचालन हो रहा है। इन कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण है या नहीं यह देखने वाला कोई नहीं है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई कागजों तक सिमटी है। जिस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बे में एक कोचिंग संस्थान में शिक्षक का अश्लील वीडियो वायरल होने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। क्योंकि इस कोचिंग का विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था और ना ही शिक्षा विभाग द्वारा कोचिंग संस्थान पर कोई कार्रवाई ही की गई। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो शिक्षा विभाग में एक भी कोचिंग संस्थान का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोचिंग संस्थान के शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में कोचिंग संस्थानों के प्रति रोष है लेकिन शिक्षा विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि समय समय पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें