फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... हमारे दिल की हर धड़कन पे हिंदुस्तान लिखा है

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फूलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव के भतीजे समाजसेवी डा. नंदकिशोर यादव की स्मृति में शनिवार की रात कस्बे में मुशायरा और कवि समेलन का आयोजन किया गया। शायर अपनी रचनाओं के रसधार से श्रोताओं को रातभर भिगोते रहे।
विज्ञापन

मुशायरे का उद्घाटन पूर्व विधायक हाफिज इरशाद और सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई ने शमा रोशन कर किया। हाफिज इरशाद ने कहा कि डा. नंदकिशोर यादव जीवन भर समाजसेवा में समर्पित रहे। हिना देसाई ने कहा कि डा. किशोर मृदुभाषी और गरीबों के दु:ख दर्द को समझते थे। मुशायरे की कड़ी में शादाब आजमी ने सुनाया कि कहीं पे राम लिखा है कही पे रहमान लिखा है, कहीं लिखा है गीता, कहीं कुरान लिखा है। मुसलमान और हिंदू कह के हमको बांटने वालों हमारे दिल की हर धड़कन पे हिंदुस्तान लिखा है, तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा। शायर रजब अली ने प्रेम पर शेर पेश किया। हास्य कवि अय्यूब वफ़ा, दिल खैराबादी, शाह खालीद, साजिद प्रतापगढ़ी, रजब अली शेरवानी, सयैद नक्कास, सज्जाद लखीमपुरी, साजिद, शम्शी आदि शायरों ने अपनी रजनाओं को पेश किया। संचालन अय्यूब वफ़ा और रजब अली ने संयुक्त रूप से किया। राजेश यादव ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, मो. नोमान, वसीऊल हसन, राजेश यादव, सखावत हुसैन, हसनैन, राजिक, मो. अकमल, सतीश सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें