फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की गुरुवार को शुरूआत हुई। 14 दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षक दिवाकर वर्मा ने पहले दिन एएनएम को प्रशिक्षण दिया। शोध अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 18 एएनएम, 164 आशा और और 227 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल है। पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्घार्थ शंकर ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इस बात के लिए प्रशिक्षित करता है कि वह समय से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं का टीकाकरण करें ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित न रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा, अवधेश गुप्ता, डॉ. नाहिद तबस्सुम, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. शाह आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें