फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित स्थानों पर ही कराया जायेगा शौचालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। केंद्र के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत नपा मुबारकपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य का स्थानीय लोग विरोध कर रहे है। इस संबंध में ईओ ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें चिह्नित स्थानों पर ही शौचालय का निर्माण कराये जाने और विरोध करने वालों के साथ सख्ती का निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ राजपति ने कहा कि नपा प्रशासन ने नगर के रसूलपुर, सरैया, बलुआ कटरा मुहल्ले में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया हुआ है। रविवार को नपा की पूरी टीम तीनों स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचेगी और काम शुरू करायेगी। जो भी निर्माण कार्य का विरोध करेगा उसके खिलाफ अब सख्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों के 1090 लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। जिसमें से 770 लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण करा कर फोटो पालिका को उपलब्ध करा दिया है। शेष 320 लाभार्थी शौचालय निर्माण में हीलाहवाली कर रहे है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और निर्गत धनराशि के वसूली की भी योजना नपा प्रशासन बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें