फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अश्लील हरकत कर रहा युवक धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय पर स्थित इंटर कालेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को शुक्रवार की सुबह अध्यापकों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जम कर पिटायी की गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मार्टीनगंज के सर्वोदय नगर स्थित एक विद्यालय के बाहर बाइक सवार युवक लगातार चक्कर काट रहा था। उसके हौसले इतने बुलंद थे कि वह विद्यालय के अंदर भी प्रवेश कर गया और छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिकुंवर राय से किया। जिस पर प्रधानाचार्य ने शिक्षकों से युवक को पकड़ने को कहा। इसके बाद सभी शिक्षक एकजुट हो गये और छात्राओं के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को धर दबोचा और पिटायी शुरू कर दी। प्रधानाचार्य की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो शिक्षकों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवक ने अपन नाम विक्रम पुत्र रणजीत निवासी ग्राम बस्ती कपूरी थाना दीदारगंज बताया है। प्रधानाचार्य हरिकुंवर राय ने बताया कि काफी दिनों से स्कूल के गेट के बाहर कई युवक छात्राओं के साथ छेड़खानी करते रहते है, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जाता तो वे भाग खड़े होते थे। विक्रम शुक्रवार को स्कूल के गेट के अंदर तक घुस आया और शिक्षकों के पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें