आजमगढ़। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र मऊ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुनकर बहबूदी फंड योजनांतर्गत हथकरघा बुनकरों की बेटियों की शादी के लिए 30 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ये दो बेटियों तक ही सीमित रहेगा। यह लाभ उन्हीं बुनकर परिवारों को दिया जाएगा, जिन्हें समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभ नहीं प्राप्त हो सका है। बुनकरों को चश्मे की प्रतिपूर्ति के लिए अनुदान योजना अंतर्गत 40 वर्ष या उससे अधिक के बुनकरों को 500 की सहायता दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना में बुनकर के अंशदान का 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति के लिए 18 से 59 वर्ष के बुनकरों को 40 रुपये प्रति बुनकर अंशदान की प्रतिपूर्ति किया जाएगा।