फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में डंप पड़े राज्य वित और 14वें वित खी धनराशि, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो (आजमगढ़)। ब्लाक सठियांव की पश्चिमी सीमा पर बसे ग्राम पंचायत शाहगढ़ में विकास कार्य के लिए आए राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग की ओर से आवंटित धन का उपयोग न होने के कारण लाखों रुपये खाते में अवशेष पड़े हैं। इस पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी कि गई है। गांव के विकास के लिए सरकार लाखों रुपये की धनराशि ग्राम निधि खाते में देती है। इस धन का उपयोग ग्राम प्रधान गांव में विकास कार्य नाला निर्माण, खंड़जा, मरम्मत आदि पर खर्च करता है। शासन की मंशा ग्राम पंचायत शाहगढ़ में साकार नजर होती नहीं आ रही है। विकास कार्यों का सारा धन खाते में अवशेष पड़ा है। इससे बीडीओ ने नोटिस जारी करके ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर अग्रिम कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान महेन्द्र मौर्या ने बताया कि ग्राम प्रधान कार्य तभी करा सकता है जब उसकी कार्ययोजना कंप्यूटर में फीड कराई जाए। हमारी ग्राम पंचायत की कार्य योजना फीड नहीं कराई गई, इसलिए कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें