फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद अस्पताल के शिफ्टिंग आदेश आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। आयुर्वेद चिकित्सा पद्यति से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जीयनपुर में स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल को पीएचसी अमुवारी नरायनपुर में शिफ्ट करने का फरमान जारी हुआ है। शासन के इस फरमान से लोग आक्रोशित है और नगर क्षेत्र में ही अस्पताल का संचालन किये जाने की मांग उठा रहे है।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बे से मुबारकपुर जानेवाले मार्ग पर किराये के भवन में वर्षोसे राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का संचालन होता चला आ रहा है। नगर मुख्यालय पर होने के चलते यहां पहुंचने में मरीजों को काफी सुविधा होती थी। इसी बीच राजकीय अस्पताल को नगर क्षेत्र से 12 किमी दूर पीएचसी अमुवारी नरायनपुर परिसर में शिफ्ट करने का फरमान जारी हो गया। अमुवारी नरायनपुर में अस्पताल के शिफ्ट होने से मरीजों को काफी दिक्कत होगी। लोगों की मांग है कि अस्पताल को सीएचसी जीयनपुर अथवा किसी अन्य परिसर में शिफ्ट करना चाहिए। स्थानीय लोगों ने राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के अमुवारी नरायनपुर शिफ्ट करने के फरमान के खिलाफ संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसके संयोजक टीपी श्रीवास्तव और सदस्य एहतेशाम ने कहा कि यदि अस्पताल को नगर क्षेत्र से दूर किया गया तो संघर्ष समिति आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें