फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की वारीकियां सीख रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (आजमगढ़)। क्षेत्र के आदर्श किसान पूर्व माध्ममिक विद्यालय फरिहा के परिसर में बुधवार से योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों को योग गुरु राजेश्वर योगी योग की बारीकियां सिखा रहे हैं। योगी राजेश्वर ने बताया कि इस युग में अनेकों प्रकार की बीमारियों से मनुष्य ग्रसित हो रहा है और इस भाग दौड़ के जीवन में थोड़ा समय अगर योग के प्रति निकाल ले तो उसका दैनिक जीवन और पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। योग के माध्यम से शरीर के अंदर पनप रही अनेकों प्रकार की बीमारियों को बाहर भगाया जा सकता है। आज योग के माध्यम से हम जिस प्रकार से अपने शरीर को स्वस्थ रख पा रहे हैं उसके अलावा हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि इस भाग दौड़ के जीवन में अगर सुबह शाम थोड़ा समय निकालकर अपने शरीर, मन, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए योग कर लिया जाए तो हमारा दैनिक जीवन सुख में व्यतीत होगा। वहीं नगर के कुंवर सिंह उद्यान में योग मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 15 दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन बुधवार से किया गया। योगाचार्य देवविजय ने बताया कि जहां योग रहेगा वहां रोग नहीं रहेगा। नियमित योग और प्राणायाम से व्यक्ति का पूरा जीवन निरोग होकर जी सकता है। जय श्री यादव ने लोगों को बताया कि ध्यान योग आसन एवं प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है मानसिक तनाव दूर होते हैं और चित्त शांत रहता ह।ै नकारात्मक विचार हटते हैं सकारात्मक विचार उत्पन्न मोते हैं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, सोनू यादव, राजबहादुर यादव, नरेश गौतम, निशांत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें