बिंद्राबाजार। एमएसडी पालिटेक्निक बालपुर खरैला में आयोजित पालिटेक्निक परीक्षा में नकल और परीक्षार्थियों से वसूली की शिकायत पर एसडीएम लालगंज प्रशांत कुमार ने सोमवार की दूसरी पाली में केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर कोई भी अव्यवस्था नहीं मिली। मौके पर मौजूद हमारे प्रतिनिधि ने परीक्षार्थियों से वार्ता की तो उन्होंने किसी प्रकार की वसूली और मारपीट की घटना से इंकार किया।
एमएसडी पॉलिटेक्निक कॉलेज पर पॉलिटेक्निक और फार्मेसी का दो सेंटर आया है। जिसमें मां वैष्णो मां शारदा पॉलिटेक्निक खुर्रमपुर, पॉलिटेक्निक खुर्रमपुर और स्कूल ऑफ़ फार्मेसी इटौरा चंडेश्वर आजमगढ़ का।जिसमें क्रमश: 1166 और 120 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सोमवार को शाम की पाली में पॉलिटेक्निक के 11 छात्र अनुपस्थित मिले और फार्मेसी के छात्र मौजूद रहे। परीक्षा के लिए 9 कमरे व्यवस्थित किए गए थे और प्रत्येक कमरों में कैमरे लगाए गए थे। शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम प्रशांत कुमार ने हर कमरे में घूमकर देखा। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पालिटेक्निक की परीक्षा देर रहे परीक्षार्थी राजकुमार पुत्र रविंद्र कुमार ने बताया कि हमको किसी भी तरह की विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रताडना नहीं दी गई और ना ही किसी भी तरह से धन उगाही की गई है। यही बात जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर निवासी सतीश यादव पुत्र लालचंद ने कही। फार्मेसी की परीक्षा दे रही मनका गांव निवासिनी सोनी कुमारी पुत्री संतलाल और बेलइसा निवासिनी बीना गुप्ता पुत्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि किसी भी तरह की कोई धनउगाही नहीं की गई है।
पालिटेक्निक परीक्षा में नकल की शिकायत मिल रही थी। जिसके लिए आज एमएसडी पालिटेक्निक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा सकुशल संपन्न होती मिली। सभी कमरों में कैमरे लगे पाए गए।
प्रशांत कुमार, एसडीएम लालगंज।