बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न एवं शोषण करने के विरोध में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग। जिसमें आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अपने मातहतों के साथ अवैध रुप से सेंपलिंग करते हुए वसूली कर रहे है। जिसमें व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने कहा कि पापड़ी तथा फ्लोर मिल के मालिक द्वारा रिश्वत न दिए जाने पर उनके माल को सीज किया गया। पापड़ी के साथ-साथ कच्चा माल कटहल नाले में फेंकवाया गया। इस प्रकरण में नगर मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष अभिषेक सोनी, अभिजीत सिंह, वीरेंद्र प्रताप गिरी, श्यामबाबू गुप्ता, हरिनारायण, गुड्डूू, काशीनाथ साहू, विजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।