फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, दबकर दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहने के लिए ईट की दीवार बना रहे दो मजदूर दीवार गिरने से दबकर घायल हो गए। सोमवार की सुबह घटना होने से मौके पर हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही।
विज्ञापन

घायल मजदूरों में शीला देवी (35) पत्नी धरती, वीरे (30) पुत्र कून्नू है। यह सभी झारखंड के लपेरा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव के निवासी हैं। यह दोनों अपने गांव के अन्य मजदूरों के साथ अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आए हुए हैं। सोमवार को रहने के लिए ईंट की दीवार बना रहे थे। तभी दीवार गिरने से दबकर यह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें