फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर स्थित मिल्लत नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव मंगलवार शाम धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोह लिया था। छात्र-छात्राओं को अंकपत्र औप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मंच पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मां तुझे सलाम, भगत सिंह पर नाटक प्रस्तुत करने के अतिरिक्त कॉमेडी डांस सहित दर्जन भर से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जलवा बिखेरा। मुख्य अतिथि मिर्जा आरिफ बेग ने कहा कि बच्चे ही देश की शान हैं। इनके अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम शिक्षक करता है। कार्यक्रम के अन्त में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अंकपत्र और प्रमाण पत्र दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। डा. पूनम तिवारी, हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, डा. अंदलीब जहरा, प्रबन्धक अब्दुस्सलाम, वीरेन्द्र यादव, हाजी अब्दुल मुक्तदीर अंसारी पल्लू, अलीम अंसारी, सेराज अहमद सिद्दीकी, अबुशहमा जमाल, दानिश जमाल मौजूद थे। कोआर्डिनेटर अब्दुल कलाम ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें