आजमगढ़/सठियांव। समाजवादी नेता एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती शुक्रवार को सपा कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत पर वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया समतामूलक समाज के पक्षधर थे। वह समाज में व्याप्त असमानता के प्रबल विरोधी थे। कहा कि नौजवानों का कर्तव्य है कि डॉ. लोहिया के दिखाए मार्ग पर चलें और नए समाज की संरचना करें। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, हरिप्रसाद दुबे, राजाराम सिंह, डा. हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, देवनाथ साहू, संतलाल विश्वकर्मा, राजनरायन यादव आदि रहे।
सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यालय पर डा. लोहिया जयंती समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया के सामाजिक दर्शन की आवश्यकता आज के राजनीतिक परिवेश में बढ़ी है। इस दौरान इन्द्रजीत यादव, रामअवध यादव, प्रधान लालचंद यादव, मोर्करम मलिक, विजयपाल यादव, अतहर अली, चंदन यादव, विनय, देवशी प्रसाद, ज्याउल्लाह महाप्रधान, शोभनाथ यादव आदि मौजूद रहे।