फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से नहीं मिला रहा शिक्षामित्रों को मानदेय, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते शिक्षामित्रों को छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके चलते शिक्षामित्र भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। शिक्षामित्रों में रोष और आक्रोश व्याप्त है। जिले में लगभग 35 सौ शिक्षामित्र है, जिसमें 2250 का समायोजन हो चुका है। शेष शिक्षामित्र समायोजन से वंचित रह गए है। समायोजित शिक्षामित्रों को 70 से 80 किमी दूरी पर समायोजित किया गया है। समायोजन रद्द किए जाने के बाद भी वे अपने समायोजित हुए विद्यालयों पर ही ड्यूटी कर रहे है। छह माह से समायोजित शिक्षामित्रो का मानदेय रूका हुआ है। कुछ ब्लाकों में भुगतान हुआ भी तो मात्र एक या दो माह का ही। मानदेय का भुगतान न होने से शिक्षामित्रों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने कहा कि यदि जल्द ही मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें