फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटा 33 हजार वोल्ट लाइन का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। शबाना आजमी रोड पर गुरुवार को दोबारा 11 हजार वोल्ट बिजली के तार पर 33 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। जिससे फूलपुर नगर और सरायमीर इलाके की बिजली आपूर्ति दिन भर बाधित रही। जिसके चलते लोग बिजली पानी और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहे। फूलपुर नए पावर सब स्टेशन से तहसील मुख्यालय और नगर को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली की सप्लाई के लिए शबाना रोड से 11 हजार की लाइन के माध्यम से नगर में तार गए है। शबाना अजमी रोड पर 11 हजार लाइन को क्रास कर उसके ऊपर से सरायमीर में बिजली आपूर्ति के लिए 33 हजार का तार क्रास किया गया है। गुरुवार को दोबारा सरायमीर जाने वाली लाइन का तार अचानक टूट कर फूलपुर जाने वाली लाइन पर गिर गया। जिसके चलते फूलपुर और सरायमीर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बिजली विभाग के ठेकेदारों द्वारा एक बजे से तार जोडने का काम शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। लेकिन शाम तक बिजली आपूर्ति नही की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

0000000
हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 फरवरी से
मेंहनगर। तहसील क्षेत्र के घिनहापुर में बाबा कृष्ण मुरारी स्मारक अंतर जनपदीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन 18 फरवरी से होगा। जिसमें कई जिले की हाकी टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता हाजी इसरार द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीर्वाद यादव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें