फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव के 23 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विभिन्न सहकारी समितियों से फसली कर्ज लेने वालों किसानों को भी फसल ऋण मोचन योजना के तहत लाभ देने की कवायद अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। कोआपरेटिव से जुड़े 23 हजार से ज्यादा किसानों की फसल ऋण मोचन योजना के तहत कर्जमाफी के लिए सत्यापन का कार्य कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। सत्यापन के बाद इन किसानों का डाटा लॉक कर दिया जाएगा।भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। जिले के कई किसानों अब तक करोड़ों का कर्ज माफ किया जा चुका है। फसल ऋण मोचन योजना का सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया था। इस योजना के तहत कोआपरेटिव विभाग से जुड़े 23 हजार से ज्यादा किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए चिह्नित किया जा चुका है। जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से इन किसानों का इस समय सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद किसानों का डाटा लॉक होते ही उन्हें इस योजना के तहत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें