फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखिया के जन्मदिवस की तैयारी में जुटे बसपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को मंडलीय कार्यालय पर हुई। जिसमें पार्टी मुखिया मायावती के जन्मदिन समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी मुखिया का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. मदन राम ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी मुखिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाना है। जिसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट जाए। बैठक में सगड़ी तहसील के बरडीहा में हुए अग्रिकांड में मृत लोगों व पूर्व विधायक दयाराम भाष्कर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विधायक आजाद अरिमर्दन, हरिश्चंद्र गौतम, करूणाकांत मौर्या, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद चौहान, अजय राजभर, धीरज कुमार, हुकुम चंद्र, रामपाल ठाकुर, अशोक, चेतई राम, श्रीकृष्ण शास्त्री, श्यामदेव चौहान, अवधेश, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें