फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से धोएंगे आजमगढ़ के नाम पर लगा कलंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हमेशा आतंकवाद और माफियाओं के साथ जिले का नाम जुड़ने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने युवाओं को साधने की कोशिश की। कहा कि आजमगढ़ के माथे पर लगा कलंक विकास से धोया जाएगा। जिले की पहचान अब विकास से होगी। किसी भी युवा को अपने जिले का नाम बताने में कतराना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सठियांव चीनी मिल की सहयोगी इकाई आसवनी डिस्टलरी एवं एथनॉल प्लांट के उद्घाटन पर पहुंचे मुख्यमंत्री के संबोधिन में निशाने पर गरीब, किसान और युवा ही रहे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ऋषि दुर्वासा, पं. राहुल संकृत्यायन जैसे महापुरुष की धरती है। सांस्कृतिक, राष्ट्रीयता की पहचान बनाने में आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले वर्षों में कुछ लोगों ने आजमगढ़ के नाम पर कलंक लगाया है। इसके कारण आजमगढ़ काफी पिछड़ गया। यहां के युवा जब बाहर जाते थे तो उनसे उनकी पहचान पूछी जाती थी।, जिसे बताने में वो कतराते थे। अब विकास जनपद की पहचान बनेगी। विकास से ही इस कलंक को धोया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि विकास वर्तमान की नहीं, भविष्य की भी आवश्यकता है। उन्होंने संकल्प से सिद्धि तक का मंत्र दिया है। श्रेष्ठ भारत के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि जब हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएं तो गरीबी, गंदगी, अराजकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद और भ्रष्टाचार के लिए देश में कोई जगह न हो। ये विकास के पथ पर ही चलकर संभव है। विकास न चाहने वाले देश की एकता और अखंडता को छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं। विकास के रास्ते पर चलकर आजमगढ़ के नाम पर लगे आतंकवाद के कलंक को धोने का अह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें