आजमगढ। नीरज ऐकडमी में सोमवार को क्रिसमस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को सभी ने सराहा। मुख्य अतिथि अवधेश उपाध्याय, सुनील उपाध्याय और दीपक उपाध्याय ने कहा कि बच्चों की ओर से प्रस्तुत मॉडल सराहनीय है। इनको देखने से बच्चों की वैज्ञानिक अभिरुचि का पता चलता है।
उन्होंने कहा कि आज के युग में जीवन का प्रत्येक क्षेत्र विज्ञान से जुड़ा है। धूम्रपान, विद्युत संकट आदि समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कैसे दूर किया जाए इसका समाधान बच्चों ने अपने मॉडल में दिखाया है। वहीं रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर आदि के प्रयोग से निकलने वाली क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रही है। इससे पराबैंगनी किरणें पृथ्वी पर आकर मनुष्य में त्वचा के रोग उत्पन्न कर रही हैं। फसलों में उत्परिवर्तन इसी की देन है। अबरार ख़ान ने कहा कि बच्चों की ओर से जल संरक्षण से संबंधित बनाया गया मॉडल प्रशंसनीय है। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में सोनी सरोज को प्रथम, रुपाली को द्वितीय और वर्षा को तृतीय स्थान मिला। जब कि सीनियर वर्ग में प्रियांशु निगम को प्रथम, प्रीति को द्वितीय और रुकेश और सोनू को तृतीय स्थान मिला। रुप बी में सत्यम को प्रथम, अरुण और अर्पिता को द्वितीय, संदीप, राहुल को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर नीरज ऐकडमी के प्रबंधक पवन सिंह, सौरभ सिंह, पीयूष मौर्य,आकाश गौतम, रागिनी, रंजना आदि उपस्थित रहे।