फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करैला गांव में चुना जाएगा कार्यवाहक प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करैला में शुक्रवार को विकास कार्यों के संबंध में आयोजित खुली बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया। अब बैठक 26 को होगी। एडीओ पंचायत ने बताया के वर्तमान प्रधान के जेल में होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसमें सदस्यों में से किसी एक को कार्यवाहक प्रधान चुना जाएगा। जुलाई माह में सगड़ी तहसील के केवटहिया, अजमतगढ़, खाड़ आदि गांव में जहरीली शराब से हुई मौतों का मुख्य आरोपी प्रधान गनिका यादव जेल में है। ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र नाथ मिश्रा ने खुली बैठक कर 11 ग्राम पंचायत सदस्यों में किसी एक को कार्यवाहक प्रधान नामित करने का आदेश बीडीओहरैया को दिया था। एडीओ पंचायत दिलाराम यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक होनी थी। 11 सदस्यों में ओम प्रकाश मिश्रा, नवनीत कुमार मिश्रा, कौशल कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, उर्मिला देवी, कुसुम कन्नौजिया, कुसुम शर्मा के ही मौजूद रहने से कोरम पूरा नहीं हुआ। बैठक स्थगति कर 26 को पुन: बैठक बुलाई गई है। एडीओ पंचायत दिलराम यादव ने बताया कि जब तक प्रधान जेल में है, ग्राम पंचायत सदस्यों में एक को चुनकर ग्राम पंचायत के खाते का संचालन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें