आजमगढ़। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूति वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2012-13 तक समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में हुए करोड़ों के घोटालों में चल रही जांच को लेकर गुरुवार शाम को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जांच से संबंधित आवश्यक अभिलेख संबंधित विभागों से प्राप्त कर सकते हैं। जांच आख्या प्रत्येक दशा में 10 दिन के अंदर जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा दें। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, उप कृषि निदेशक आके मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. अर्चना सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।