आजमगढ़। विकास कार्यों के आधार पर सीडीओ की ओर से की गई रैंकिंग में लालगंज ने जहां पहला स्थान पाकर अपने अच्छे कार्यों को दिखाया है वहीं अतरौलिया फिसड्डी साबित हुआ है। खराब रैंकिंग वाले बीडीओ के चेताया गया है।
विकास कार्यों में आपेक्षित सुधार न होने और जिले की पिछ़ड़ी स्थिति को देखते हुए योजनाओं को क्रियान्वन में जिले के 22 ब्लाकों का रैंकिंग जांची गई। इसमें ब्लाकों की ओर से की गई आन लाइन फीडिंग को आधार बनाया गया। मनरेगा के तहत रोजगार की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छका आदि की कसौटी पर ब्लाकों को तौला गया। इस दौरान लालगंज ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। हरैया दूसरे, जहानांगज तीसरे, कोयलसा चौथे, पांचवे पर बिलरियागंज, छठे पर पवई, सातवें पर मेंहनगर, आठवें पर मिर्जापुर, नौवें पर सठियांव, 10वें तहबरपुर, 11वें पर फूलपुर, 12वें पर आजमगढ़, 13वें पर पल्हनी, 14वें पर अहरौला, 15वें पर ठेकमा, 16वें पर मोहम्मदपुर, 17वें पर मार्टीनगंज, 18वें पर रानी की सराय, 19वें पर महाराजगंज, 20वें पर तरवां, 21 वें पर पल्हना और 22वें और अंतिम स्थान पर अतरौलिया रहा। तात्कालिक रैंकिंग पर सभी बीडीओ को चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह का वक्त दे स्थिति में सुधार करने को कहा गया है। इसके बाद फिर रैकिंग की जाएगी।
0000
सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के आधार पर आनलाइन ब्लाकों की रैंकिंग की गई है। इन्हें सुधार के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया गया है।
अभिषेक सिंह, सीडीओ