फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी सोनम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में चल रही 63वीं ख ेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बुधवार को मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा ने बोलते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इसमें मानसिक, समाजिक और शारीरिक विकास होता है। स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क विकास कराता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं कों मैं शुभकामना देती हूं कि वह अक्तूबर में मऊ जनपद में होने वाली प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करेंगे। जो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में असफल रहे उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है। जनपद की तीन टीमें जो नेशनल में चयनित हुई है। उसमें कबड्डी, बाल वर्ग बैडमिंन और वेटलिफ्टिंग में लालगंज विद्यालय की सोनम यादव ने सिल्वर मेडल जीतकर स्टेट में जनपद का नाम रोशन कर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.वीके शर्मा ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि यह मंडल में जनपद का नाम रोशन कर नेशनल स्तर पर जाने की कामना देता हूं। प्रतियोगबिता को सफल बनाने वालों को उन्होंने धन्यवाद दिया। क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व स्टेट में जनपद की चार टीमों ने भाग लिया था। जिसमें तीन टीम नेशनल में खेलने के लिए जाएगी। इस दौरान दो सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में लालगंज तहसील के दीपक प्रजापति प्रथम, बूढनपुर तहसील के अब्दुल कलाम द्वितीय स्थान और लालगंज तहसील के आलोक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नसीम अहमद, अबरार अहमद, उग्रसेन सिंह, नेसार अहमद, सर्वेश सिंह, विनोद कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें