आजमगढ़। बीएसएनएल यूनियन का जिला अधिवेशन शनिवार को जिला प्रबंधक दूरसंचार कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में परिमंडल सचिव बीएसएनएल यूनियन आरके मिश्र और सहायक परिमंडल एसएन सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
आरके मिश्र ने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा देने की बात कही और कर्मचारियों के वेतन संशोधन कराने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को संगठित रहना होगा। इसके बाद बीएसएनएल यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें एसपी पांडेय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। इस मौके पर कांता प्रसाद, राजेश सोनकर, राजाराम, आरएस राम, रामफेर राम, गौरव सिंह, मुन्नीलाल, सुनील सिंह, जितेंद्र, प्रतिमा सिंह, मंजू राय, सुदामी देवी, राजमंगल यादव, सुनील आदि उपस्थित थे।