आजमगढ़। मिशन स्कूल आफ नर्सिंग के एएनएम 2015-16 बैच का विदाई समारोह गुरुवार की रात मिशन अस्पताल परिसर में हुआ। जिसमें एएनएम की छात्राओं को विदाई दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए मिशन सेवा संस्थान के निदेेशक डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हम इस संस्था को चिकित्सकीय कार्य और शिक्षण कार्य के द्वारा समाज की सेवा कर रहे हैं। गरीबों के इलाज कम पैसे में कर रहे हैं। एक अस्पताल और 13 व्यक्तियों से शुरू हुई संस्था आज करीब 11 सौ व्यक्तियों और नौ संस्थाओं का समूह है। मुख्य अतिथि दिव्यांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और हर सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्टि अतिथि विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि मैं जब भी आजमगढ़ से गुजरता हूं मिशन मेरे घर जैसा लगता है। गरीबों की सेवा और मरीजों की सेवा यहां दिल से की जाती है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी, संदीप सिंह, जोमी वर्गीस, डा. रामजी सिंह, डीके चौबे, डा. मानव, डा. मनीष, डाम् गौरव, डा. राजन, डा. नेहा सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष रामशाला मठ चितबड़ा के महंत हरिनारायण साहेब ने किया।