मेजवां। बिहार में आई बाढ़ के कारण मंगलवार को रेल विभाग ने गरीब नवाज एक्सप्रेस 15716 को निरस्त कर दिया। इसके चलते स्टेशन पर टिकट वापसी को लेकर टिकट खिड़की पर यात्रियों की भीड़ लगी रही है।
बिहार में बाढ़ के चलते वहां से आने और जाने वाली ट्रेनों के परिचालन पर काफी प्रभाव पड़ा है। जनपद से होकर सप्ताह में तीन दिन आजमेर से किशनगंज तक जाने वाली गरीब नवाज 15716 एक्सप्रेस को रेल विभाग ने मंगलवार को निरस्त कर दिया है। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं टिकट वापस कराने के लिए टिकट खिड़की पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।