फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर खड़ंजे पर पुल निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। नहर खड़ंजे पर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे बिंद्राबाजार, रजमो, पहिलेपुर, पसियाना समेत दर्जनों गांव के लोगों ने कहा कि जून 2017 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री से लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य लोगों को ज्ञापन दे चुके हैं कि बिंद्राबाजार के पीछे उत्तरी हिस्से से फोर लेन मार्ग जा रहा है, नहर खड़ंजे पर पुल का निर्माण कराया जाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एनएचआई के प्रतिनिधि अरुण कुमार दस अगस्त को धरना स्थल पर आए थे। ग्रामीणों को बताया था कि सात मीटर चौड़ा और 3.30 मीटर ऊंचा पैदल अंडरपास के लिए विभाग ने स्वीकृति दी है। लेकिन आज तक अंडरपास के लिए कोई कार्य शुरु नहीं हुआ। बल्कि उसके अगल-बगल फोरलेन पर तेजी से कार्य हो रहा है। धरने पर बैठे विनय शंकर मिश्रा का कहना है कि इस मार्ग पर पुल बनना अति आवश्यक है, क्योंकि यह मार्ग 13 विद्यालयों के बच्चों का आना-जाने का मार्ग है। साथ ही दर्जनों गांवों को भी जोड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नही होगी आंदोलन जारी रहेगा। धरने मं संतोष, दिनेश, हरिशंकर, पवन, धीरज, अभिषेक उपाध्याय, राजदेव श्रीवास्तव, वीरेंद्र, अनिल, धीरेंद्र, मनोज, प्रमोद, फिरती, गीता, सुनीता, ममता, सरस्वती, राजू, गुलाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें