फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनदायनी तमसा में कूड़ा न गिराओं के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा में नगरपालिका प्रशासन द्वारा कूड़ा फेंके जाने के विरोध में बुधवार को प्रयास संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम, ईओ सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीवनदायनी तमसा में कूड़ा न गिराओं आदि के लगाए नारे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जहां स्वच्छता अभियान के तहत नित नए-नए योजना को मूर्त रूप दे रही है, वहीं आजमगढ़ में नगर पालिका परिषद सरकार की स्वच्छता योजना का मखौल उड़ाते हुए तमसा के तट पर कूड़ा फेंकवा कर उसमें आग लगवा दे रही है। जिससे उठने वाली दुर्गंध और प्रदूषित धुएं के बीच आमजन का नरौली पुल से लेकर पूरे बाईपास मार्ग से लोगों का गुजरना दुश्वार हो गया हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी संस्थान ने बीते छह अप्रैल 2017 को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन दिया था और पूरे मामले से अवगत कराया। लेकिन आज तक नगर पालिका प्रशासन संवेदनहीन बना रहा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो संगठन वृहद आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रयास उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, सचिव सुनील यादव, हरिश्चंद्र, शंभूदयाल सोनकर, बृजेश राय, मिथिलेश कुमार, डा. वीरेंद्र पाठक, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें