फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेटी कचहरी स्थित होटल में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य मुद्दों पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

जनपदीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ शिक्षक नेता अलग-अलग संगठन बनाकर शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे संगठनों से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीते दो जुलाई को लखनऊ में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उससे संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों को अवगत कराने के लिए 16 जुलाई को डीएवी इंटर कालेज में बैठक होगी।
उन्होंने सभी से बैठक में मौजूद रहने का अनुरोध किया। संगठन के संरक्षक हरि नारायण सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक शिक्षकों से संपर्क कर संगठन को गतिशील बनाएं। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रामजपित सिंह, जिला मंत्री राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, रमेश सिंह, संपत कुमार उपाध्याय, परमहंस सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, रणधीर सिंह, डा. जयशंकर मिश्र, अमरनाथ, कमलेेश सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें