आजमगढ़ (ब्यूरो)। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने क्षेत्र पंचायत मार्टिनगंज और हरैया के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्देशित किया है कि निरक्षरता, दृष्टिबाधा या अन्य अशक्तता के कारण निर्वाचक(सदस्य क्षेत्र पंचायत) मतदान शुरु होने के 48 घंटे पहले सहायक उपलब्ध कराए जाने के लिए लिखित रुप से आवेदन करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत उप निर्वाचन 2017, 16 जुलाई को पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मतदान होगा। उन्होंने सहायक या साथी की मांग के लिए आवेदनकर्ता से मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही यह भी जानकारी दी कि सहायक के रुप में यथासंभव मतदाता के माता, पिता, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन या पति, पत्नी में से ही किसी एक को अनुमति दी जाएगी। जिन्होंने 21 वर्ष की उम्र वर्ष पूर्ण कर ली हो।
11 तक उपलब्ध कराए फोटो
आजमगढ़(ब्यूरो)।जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने क्षेत्र पंचायत मार्टिनगंज और हरैया के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्देशित किया है कि परिचय पत्र जारी करने के लिए दो रंगीन फोटो 11 जुलाई तक खंड विकास अधिकारी के यहां उपलब्ध करा दें।