फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल ट्रैक हटाने के प्रदेश सरकार के निर्णय की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। समाजवादी पार्टी विधानसभा मुबारकपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को सठियांव स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें भाजपा सरकार के साइकल ट्रैक हटाने के निर्णय की निंदा की गई। साथ ही पार्टी के कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि साइकल से जाम की समस्या नहीं होती है। भाजपा साइकल के खौफ से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों का बड़ा हिस्सा रोजी-रोटी की तलाश में सुबह साइकल से ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों में आते-जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को साइकल से लड़ाई बंद कर जनहित के कार्यों में ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने विकास कार्यों के बल पर साइकल की अमिट छाप बनाई है जो ट्रैक के हटाने से भी नहीं मिट सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों बताने का आह्वान किया। इस मौके पर जियाउल्लाह, लालचंद प्रधान, देवनाथ यादव, रामअवध यादव,रमेश गोड़, चंदन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें