आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर अभी लगाम नही लगता नजर आ रहा है। शनिवार को जिले में नए मरीजो के मिलने का क्रम कुछ कम जरूर हुआ। 311 नए पॉजिटिव मरीज मिले तो वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को मात्र दो लोगों कोरोना से मौत हुई। कोरोना पर लगाम की सारी कवायद अभी फेल ही नजर आ रही है।
सीएमओ डॉ एके मिश्र ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 311 नए संक्रमित मिले। इन संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस 2629 हो गई है। वहीं अब तक कुल मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 12960 पर पहुंच गई है। शनिवार को संक्रमण पर कुछ लगाम लगता नजर आया। फिल भी लापरवाही जस की तस जारी है। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बाजारों में लोग बिना काम के ही चक्रमण करते नजर आए। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी भी जारी है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि शनिवार को मात्र दो मरीजों की मौत हुई। जिसमें एक आजमगढ़ तथा दूसरा मऊ जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मौत के आकड़ों में कमी आई है। इसके पीछे कारण धीरे-धीरे आक्सीजन की उपलब्धता दुरूस्त होना है। वहीं मेडिकल कालेज के डॉक्टर व स्टाफ की सार्थक पहल भी मौत के आकड़ों में लगाम लगाने में सहायक साबित हुई है।