फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में चार पुलिसकर्मियों समेत 31 और संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 535  

Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में गुरुवार को भी चार पुलिसकर्मियों समेत 31 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो जिला अस्पताल ट्रू नेट मशीन से संक्रमित पाए गए हैं। ज्यादातर ट्रू नेट मशीन से पॉजिटिव पाए गए हैं। पल्हनी ब्लॉक में एक और महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 535 पहुंच गई है। इसमें 191 सक्रिय हैं। 333 स्वस्थ हो गए हैं और 11 की मौत हुई है।

विज्ञापन


अहरौला कस्बे में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिना लक्षण वाले लोगों की जांच एंटीजेन किट से की गई। इसमें कस्बे के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि अब तत्काल परिणाम देने वाली किट अस्पताल पर उपलब्ध है। 65 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। इसमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए। 63 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सख्त निर्देश दिया गया है कि नियमों का पालन नहीं करेंगे तो  अस्पताल में भेज दिया जाएगा। उधर, अतरौलिया के सदर बाजार में 17 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इससे पहले इस कंटेन्मेंट जोन में दो भाई पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। बूढ़नपुर में स्वास्थ्य टीम ने 57 लोगों की जांच की। 56 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए। एक व्यक्ति की पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। डॉ. अवलेन्द्र ने बताया कि बाजार के 50 वर्षीय सब्जी व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


मुबारकपुर कस्बे में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। गुरुवार को मुहल्ला पुरा दीवान में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग और उसके 29 वर्षीय पुत्र संक्रमित मिले हैं। दोनों सराफ है। मोहल्ला नूरपुर में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। एक डीजे का काम करता है और एक उसके संपर्क में था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने बताया कि इससे पहले पुरा दीवान में तीन संक्रमित मिल चुके हैं।

इसी आधार पर गुरुवार को 15 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें चार पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्लों को सील कर दिया गया है। उधर, निजामाबाद में रानी की सराय की मेडिकल टीम ने एक विद्यालय में जांच की। इसमे नगर पंचायत में कार्यरत आउटसोर्सिंग का कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है।

संपर्क में आए लोगों की जांच की गई तो उसकी तीन साल की पोती और नगर पंचायत कैंपस में रहने वाले सफाई नायक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फूलपुर के बिलारमऊ में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है।

मिर्जापुर ब्लाक के सरायमीर के दोस्तपुर में पति-पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों 21 जुलाई को नासिक महाराष्ट्र से आए थे। अजमतगढ़ ब्लाक मोहम्मदपुर में एक ही परिवार में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पिता, दो पुत्री और एक अन्य शामिल हैं। इस परिवार के एक सदस्य मऊ के बड़गांव स्थित अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। तबियत खराब होने पर 10 दिन पहले घर आए थे।

इसके अलावा पल्हनी ब्लाक के जोर इनामी में एक महिला, इसी ब्लाक के शारदा मैरिज हाल हरैया में एक पॉजिटिव मिला है। शहर के बेलइसा में दो, परमानपुर में तीन, पुलिस लाइन में तीन, पीएसी में एक कोरोना संक्रमित मिला है।  रानी की सराय के बाकीपुर में एक, लालगंज के बढ़ौना में एक संक्रमित मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नए मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें