फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा में 3049 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
डीएवी पीजी कालेज में टीजीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थीयों द्वारा सूची देखे जाने के समय कोरोना गा? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक अर्थात टीजीटी परीक्षा शनिवार को जिले में 25 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें कुल 16 हजार 338 अभ्यर्थी शामिल होने थे। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली ढ़ाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। प्रथम पाली में 25 केंद्रों पर 9088 व द्वितीय पाली में दस केंद्रों पर 4201 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं सुबह की पाली में 2452 व द्वितीय पाली में 597 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर निगरानी करते रहे। वहीं परीक्षा को सकुशल कराने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। वहीं, शिब्ली डिग्री कालेज में प्रथम पाली की परीक्षा में एक अभ्यर्थी द्वारा पर्ची से नकल किया जा रहा था। नकल करते हुए कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना नोडल अधिकारी को दी। नकलची अभ्यर्थी को रस्टीकेट कर दिया गया। वहीं उसकी कॉपी जमा कर ली गई है। परीक्षा प्रभारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया गया है। उसकी कॉपी अलग से जांच के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें