आजमगढ़। लगातार सात दिनों तक स्कूल न आने वाले बच्चों पर अब गुरूजी न केवल ध्यान देंगे, बल्कि उस विद्यार्थी के अभिभावक से मुलाकात कर उसे स्कूल भेजने के लिए प्रेेरित करेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों से बच्चे के ड्राप आउट को लेकर नया प्लान तैयार किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि बच्चा लगातार सात दिन तक स्कूल में अनुपस्थित रहता है। शिक्षक उस विद्यार्थी के अभिभावकों से मुलाकात करेंगे और उनको स्कूल भेजने के लिए समझाएंगे। इसके बावजूद 10 दिन के बाद विद्यार्थियों के उपस्थित न होने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के साथ अभिभावकों से मिलेंगे। इसके बाद 15 दिन बीतने पर भी अगर विद्यार्थी नहीं आए तो उस स्कूल की प्रबंधन कमेटी के सदस्य व स्थानीय पंचायत के सदस्य उनके परिवार से जाकर मुलाकात करेंगे। इसके बाद भी 30 दिन दिन तक अगर विद्यार्थी स्कूल नहीं आता है तब उसकी पहचान कर ड्राप आउट की श्रेणी में नाम पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें बेहतर शिक्षा देना का प्रयास किया जाएगा।