आजमगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए रेलवे 7 से 10 जून तक तीन जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाएगा। रेलवे सूचना अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार आजमगढ़-बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन (05134/05133) 7 से 10 जून तक चलेगी। ट्रेन आजमगढ़ से शाम 7:30 बजे चलकर मऊ जंक्शन से रात 8:50 बजे रवाना होते हुए बलिया रात 9:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में बलिया से रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन रात 1:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। दूसरी आजमगढ़-बलिया विशेष ट्रेन (05136/05135) 8 से 10 जून तक चलेगी। यह आजमगढ़ से दोपहर 1:00 बजे चलकर मऊ जंक्शन होते हुए बलिया शाम 3:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में बलिया से शाम 4:15 बजे चलकर शाम 7:00 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष ट्रेन (05139/05140) 8 से 10 जून तक आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे चलेगी।
वापसी में गोरखपुर से रात 8:00 बजे चलकर अगले दिन रात 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।