फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में खरीदा जाएगा 3.85 लाख मिट्रिक टन धान

Sun, 08 Oct 2017 12:12 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
धान की अधिक आवक से मंडी में लगा जाम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में बैठक हुई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को एक नवंबर से पूर्व तैयारियों को पूरा कर लेने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


 उन्होंने कहा है कि मंडल के तीनों जनपद में विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से एक नवंबर से शुरू हो रही धान क्रय की सारी व्यवस्थाएं पहले ही पूर्ण कर ली जाएं। संसाधनों के अभाव में किसी भी क्रय केंद्र से धान की खरीदारी प्रभावित होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

मंडलायुक्त ने संभागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिया कि यदि 25 अक्तूबर तक पीसीएफ के पास धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाती है तो 26 अक्तूबर को इनके स्थान पर दूसरी एजेंसी को नामित कर दिया जाए।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्रों को चेक कर लें और बैनर भी तत्काल लगा दें। पंजीकृत किसानों से ही धान क्रय किया जाएगा। जिन कृषकों का अभी तक पंजीयन नहीं हो सका है वे तत्काल ऑनलाइन पंजीयन करा लेें। पंजीकृत किसान धान किसी भी क्रय केंद्र पर बेच सकते हैं।

संभागीय खाद्य नियंत्रक सत्यभान ने बताया कि मंडल में कुल 3.85 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें आजमगढ़ का लक्ष्य 98.60 हजार एमटी, मऊ का 79.10 हजार और बलिया के लिए 2.08 लाख एमटी का लक्ष्य शामिल है।

मंडल में खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, एनसीसीएफ, नैफेड, भारतीय खाद्य निगम और प्राइवेट प्लेयर आदि के द्वारा कुल 153 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें आजमगढ़ में 46, मऊ में 60 और बलिया के 47 केंद्र सम्मिलित हैं।  

शासन द्वारा इस वर्ष धान का मूल्य 1550 और 1590 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि कोई भी क्रय केंद्र विलंब से खुला अथवा समय से पहले बंद पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

31 अक्तूबर से सभी क्रय केंद्रों पर कम से कम पांच लाख रुपये उपलब्ध होने चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ डीएन सिंह, यूपी एग्रो के राम अवतार, एफसीआई के आकाश कुमार सहित मऊ और बलिया के अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें