फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2994 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आम जनता को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। इस रविवार को जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 2994 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सा सुविधा प्राप्त की। मेले में सबसे अधिक सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज देखे गए। पंजीकरण में 1231 पुरुष, 1323 महिला और 440 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें चिकित्सीय सलाह और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं। मेले के सफल आयोजन के लिए 99 डॉक्टर और 319 पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया था। एसीएमओ डॉ. उमा शरण पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकार के मेले न केवल आम जनता को सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं बल्कि मौसमी बीमारियों के समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें