आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर जिला कमेटी ने फाइनल 290 केंद्रों सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी थी। सोमवार की देर शाम बोर्ड ने परीक्षा केंद्र की अनंतिम सूची जारी कर दी। जिसमें दो परीक्षा केंद्र काट दिए गए हैं। वहीं छह केंद्र बढ़ा दिए गए है। जबकि पहली सूची में 286 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। परीक्षा केंद्र के लिए जिले से 760 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई थी। इसमें से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली सूची में 286 परीक्षा केंद्र बनाए और 30 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों के संबंध में दावे- आपत्तियां ली जाईं। कुल 405 दावे-आपत्ति पड़े थे। जिला कमेटी ने दावे-आपत्ति को निस्तारित करते हुए 290 परीक्षा केंद्रों की सूूची भेजी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को 290 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। पहली सूची में शामिल आश्रम पद्घती विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बोर्ड द्वारा जारी अनंतिम सूची में इन दोनों केंद्रो को हटा दिया गया है। हालांकि डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा बाबू को अभी सूचना नहीं है कि कितने पुराने परीक्षा केंद्र कटे हैं। पिछली बार से चार परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं इसकी जानकारी दे पा रहे हैं।000000000000000000000000000
बोर्ड परीक्षा के जिले में परीक्षा केंद्र - 290
हाईस्कूल के परीक्षार्थी - 104137
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी - 91759
कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 195896
परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो गया है। पहले 286 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दावे-आपत्तियों के बाद कमेटी के निर्णय पर चार केंद्रों को बढ़ा दिया गया है। अब कुल 290 परीक्षा केंद्र जिले में होंगे। जिसपर कुल 195896 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।