फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह केंद्रों पर हुई परीक्षा में 2824 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में सत्र 2026–27 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर गई। विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि आजमगढ़ जिले के 23 विकासखंडों से कुल 3736 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 2824 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 912 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। ब्लॉकवार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें शिबली नेशनल इंटर कॉलेज में महाराजगंज, सठियांव, बिलरियागंज, अजमतगढ़, शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में अतरौलिया, अहिरौला, मोहम्मदपुर, रानी की सराय ब्लाक के, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलइसा में पल्हनी ग्रामीण, पवई, फूलपुर, मार्टिनगंज ब्लाक के, चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल, हरबंशपुर में मेंहनगर, तरवां, मिर्जापुर, पल्हना ब्लाक के, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में लालगंज, तहबरपुर, कोयलसा, ठेकमा ब्लाक के, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हरैया, जहानागंज एवं आजमगढ़ नगर क्षेत्र बच्चों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दस्ता गठित किया गया था, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें