आजमगढ़। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की बहुत सी सड़कें ऐसी थीं जिन पर चलना भी दूभर हो गया था, अब इन सड़कों की मरम्मत का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से जनपद की 275 सड़कों के लिए कुल 33.60 कराेड़ रुपये जारी किए गए हैं।
सरकार की ओर ओर से आवागमन को सुलभ बनाने के लिए जहां फोरलेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र की 275 सड़कें ऐसी थी, जिनकी मरम्मत कर जरूरत थी। इन सड़कों की मरम्मत की मांग काफी दिनों से हो रही थी। लोगों की यह मांग अब पूरी हो गई है। सरकार की ओर से 275 सड़कों की नव मरम्मत के लिए 33.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। शासन स्तर से धन जारी होने के बाद अब पीडब्ल्यूडी आगे की कार्रवाई करने में जुट गया है। विभाग की ओर से निविदा भी जारी कर दी गई है। निविदा खुलने के साथ ही इन सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की 275 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया है। जिसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। निविदा खुलते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
- संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।