फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए बिके 275 नामांकन फार्म

Sun, 27 Sep 2015 12:53 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जनपद में चार चरणों में संपन्न होने वाले जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन फार्मों की बिक्री का कार्य जिला मुख्यालय और विकास खंड कार्यालयों पर शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन जिला मुख्यालय पर और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का नामांकन विकास खंड कार्यालय में संपन्न होगा। जिला मुख्यालय और विकास खंड कार्यालयों में शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। शनिवार तक जिला मुख्यालय से जिला पंचायत सदस्य पद के लगभग तीन सौ नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार  जहानागंज विकास खंड पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक कुल 301 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। जिसमें शुक्रवार को चार और शनिवार को 297 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए। जिसमें महिलाओं ने 119 नामांकन पत्र खरीदे। बता दें कि जहानागंज विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 93 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें