पुलिस ने गुरूवार को ट्रक में लादकर वध के लिए ले जा रहे 27 गोवंश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को ट्रक से चाकू व चापड़ बरामद किया है। कंधरापुर थाना पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित यूनियन बैंक की शाखा के पास से ट्रक को पकड़ कर उसमें लदे 27 गौवंश बरामद कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही ट्रक पर सवार संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक आरोपी को लिया। तलाशी लेने पर ट्रक से 20 गाय, छह बछिया व एक बछड़ा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामआशीष यादव पुत्र स्व. रामबदन निवासी कोटवा नारायणपुर थाना नरही जिला बलिया बताया। वहीं मौके से फरार हुए लोगों में ट्रक चालक शेरू व व्यापारी गुड्डू यादव निवासी मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश करने में लगी है।